व्हाइट हाउस में दीपावली के जश्न में डूबे ट्रंप .मनाई गई दीपावली
व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली मनाई धार्मिक स्वतंत्रता की प्रतिबद्धता दोहराई 

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई, धार्मिक स्वतंत्रता की प्रतिबद्धता दोहराई








अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए धार्मिक स्वतंत्रता का बचाव करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्र का यह एक मुख्य सिद्धांत है।”


शुक्रवार को अपने दिवाली संदेश में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “मेरा प्रशासन हमारे संविधान में मौजूद अधिकारों की रक्षा करता रहेगा। ऐसे में सभी धर्मों के लोगों को अपने विश्वास और विवेक के अनुसार पूजा करने का अधिकार है।”


उन्होंने कहा, “पूरे अमेरिका में दीपावली का जश्न मनाना हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत- धार्मिक स्वतंत्रता की याद दिलाता है।” डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हुए एक समारोह में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया और उनके साथ मिलकर एक दीप जलाया।


उन्होंने पत्नी मेलानिया और खुद की ओर से एक संदेश में कहा, “हम प्रार्थना करते हैं कि यह वर्ष प्रेम, खुशी और शाश्वत शांति लाए।”


राष्ट्रपति ने आखिर में कहा, “अमेरिका और दुनियाभर में हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों के लिए यह पवित्र समय अंधेरे पर उजाले, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की जीत मनाने का अवसर है।”