मानव उत्थान सेवा समिति ने छात्राओं को बांटी पुस्तकें

मानव उत्थान समिति ने छात्राओं को बांटी पुस्तकें चित्र छात्राओं को पुस्तके प्रदान करती कौशल बाई।                                    मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में चलाए जा रहे मिशन एजुकेशन के तहत हर साल की तरह इस साल भी निर्धन परिवारों के एक हजार स्कूली बच्चों को लेखन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सांवेर कन्याशाला के भी गरीब वर्ग की छात्राओं को सेवा समिति की कौशल बाई जी और साक्षी बाई जी के हाथों आवश्यक नोटबुक के सेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर लोकेन्द्र चौहान, विश्वनाथ, योगेश रवि पान्से आदि उपस्थित थे।. 


मानव उत्थान सेवा समिति इंदौर( म प्र.)द्वारा गरीब जरूरतमंद बच्चों को लेखन सामग्री स्कूलों में वितरित की गई 


परम पुज्य श्री गुरु जी महाराज के आशीर्वाद एवं परम पुज्य श्री श्रद्धेय जी  .महाराज की प्रेरणा से माताश्री अमृता जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर मिशन एजुकेशन कार्यक्रम के अंतर्गत पुज्य महात्मा कौशल बाई जी व साक्षी बाईजी के मार्गदर्शन में संस्था के वरिष्ठ प्रेमियों के सहयोग से यूथ विंग के सदस्य द्वारा इंदौर जिला व सांवेर जिला( म प्र)  में 1000 जरूरत मंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण की गई


    सम्माननीय स्वजन सादर नमस्कार.                                मानव उत्थान सेवा समिति एक अंतर्राष्ट्रीय पंजीकृत अध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है संस्था द्वारा परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद वह परम पूज्य श्री  श्रद्धेय  जी महाराज के मार्गदर्शन में विगत 4 वर्षों से संपूर्ण भारत वर्ष में .निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को लेखन सामग्री के वितरण का कार्यक्रम रिकार्ड स्तर पर करने से संस्था का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है ,इस बार भी आप सभी के सहयोग से निर्धन एवं जरूरतमंद .बच्चों को लेखन सामग्री के वितरण का कार्यक्रम 10 अगस्त को रिकार्ड स्तर पर किया गया ,जिला इंदौर मध्य प्रदेश से 1000.जरूरतमंद बच्चों मैं लेखन पाठ्य सामग्री वितरित की गई  ,यह जानकारी आश्रम के यूथ मेंबर .विश्वनाथ द्वारा दी गई |