रामेश्वर महादेव की सवारी धूमधाम से निकली

इंदौर : रामेश्वर महादेव की सवारी धूमधाम से निकली |



श्री रामेश्वर महादेव मंदिर की कांवड़ यात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूम-धाम से डेवगुराडिया से प्रारंभ होकर, श्री रामेश्वर महादेव मंदिर रामुजी पटेल मार्केट श्याम नगर मेन रोड इंदौर पर पूरी हुई, सभी कांवड़ियों ने इसमें बढ़ - चढ़ कर भाग लिया और भगवान श्री रामेश्वर महादेव का पावन जल से अभिषेक किया, यात्रा का आयोजन श्री रामेश्वर महादेव सेवा समिति, इंदौर की और  से रखा गया प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा का यह चतुर्थ वर्ष है जिसमें आस-पास के सभी क्षेत्र के रहवासियों ने सहयोग दिया, यात्रा आयोजक कर्ता इस समिति के कार्यकर्ता श्री माखन पटेल, श्री जितेंद्र पाटीदार, श्री राजेश रावल, श्री अशोक धनोतियां एवं श्री नितिन बागरे रहे |