मध्य प्रदेश उज्जैन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भगवान महाकाल की सवारी की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लिया

उज्जैन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भगवान महाकाल की सवारी की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लिया


उज्जैन 03 जलाई। श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण मास की प्रथम सवारी सोमवार 6 जलाई को निकाली जायेगी। श्रावण एवं भादौ मास में भगवान महाकाल की कल सात सवारियां निकलेंगी। वर्तमान में वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हए जिला प्रशासन के दवारा सरकार की गाईड लाइन एवं नियमों का पालन करवाया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कमार सिंह ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मन्दिर प्रशासन दवारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने नवीन सवारी मार्ग का अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिये हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं भारत सरकार की गाईन लाइन का पालन कराया जाना निश्चित किया जाये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम महाकाल प्रवचन हाल में अधिकारियों के साथ बैठक लेकर व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। मन्दिर प्रशासक श्री एसएस रावत ने सवारियों के बारे में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सम्पन्न कराई जा रही है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद महाकाल मन्दिर के सभा मण्डप, मन्दिर के मुख्य दवार से सवारी मार्ग का निरीक्षण कर रामघाट पर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, अपर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी, प्रशासक श्री एसएस रावत, एएसपी श्री रूपेश दविवेदी, उप प्रशासक श्री मूलचन्द जूनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।