सर्वे भवन्तु सुखिनः" सेवा भारती-

"सर्वे भवन्तु सुखिनः" की कामना रखने वाले हमारे समाज के सेवा भावी बंध-भागिनियों का समह- सेवा भारती


इसी ध्येय मंत्र को ले कर चलता है। कोविड-19 के इस संक्रमण काल में, जो भी पीड़ित हैं, उन सब की सेवा के लिए सेवा भारती ने निरंतर चिंतन और कार्य किया है।


आज ही, दिनांक 3 जून 2020 को 150 वरिष्ठ जनों को एक माह का राशन प्रदान किया गया, यह कार्य सूची बना कर विधिवत रूप से किया गया। राशन वितरण के सामान्य सूची के अतिरिक्त वरिष्ठ जनों के लिए अलग से प्राथमिकता वाली सूची बनाई गई। इन 150 वरिष्ठ जनों की सूचि बड़ी ध्यान से बनाई गई थी, कि गलती से भी कोई जरूरतमंद छुट न जाये। राशन किट में उन्हें आँटा, चाँवल, दाल, तेल, मसाला, साबुन, मास्क, सैनिटाइजर, आदि दिया गया।


इस कार्य में संस्कृति खरे जी, करण सिंह जी, बलराम जी, डॉ शैलेन्द्र सिंह, कैलाश कुशवाहा जी और गंदर्भ सिंह डांगी जी का विशेष योगदान रहावरिष्ठ जन राष्ट्र के धरोहर हैंहम जो कुछ भी हैं, उन्हीं के त्याग और परिश्रम के फलस्वरूप हैं। समाज को इतना देने के बाद अब वे अपने जीवन की सबसे कठिन अवस्था में हैं, उनकी सेवा हमारा कर्तव्य है। सेवा भारती यह कार्य निरंतर चलाएगा। आगामी वितरण के लिए पुनः वरिष्ठ जनों की प्राथमिकता वाली सूची बनाई जा रही है, जिसमें लगभग 100 वरिष्ठ जन चिन्हित किये जा चुके हैं।