प्रदेश में मनरेगा में मिल रहा 25 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार

प्रदेश में मनरेगा कार्यों से मिला बड़ा सहारा


प्रदेश में मिल रहा 25 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार


प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत लगभग दो लाख कार्यों में 25 लाख 16 हजार 24 श्रमिक रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। गत वर्ष से यह संख्या लगभग दोगुनी है। गत वर्ष 14 जून को 12 लाख 51 हजार 680 श्रमिक मनरेगा में कार्यरत थे। प्रदेश में श्रम सिद्धि अभियान में 8 लाख 38 हजार 243 श्रमिकों को नए जॉब कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। गत वर्ष इसी अवधि में बनाये गये नवीन जॉबकार्डों की संख्या मात्र 1 लाख 84 हजार थी।


मनरेगा के अंतर्गत विभिन्न संरचनाओं का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है। स्किल मेपिंग के लिए रोजगार सेतु का उपयोग किया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों में कार्य करने वाले श्रमिक सूचीबद्ध किए जा रहे हैं। अब तक 44 हजार 988 श्रमिक इससे जोड़े गए हैं। आत्म निर्भर भारत में 1 करोड़ 24 लाख 552 प्रवासी मजदूरों को खाद्यान दिया गया। विभिन्न बिल्डर्स, कांट्रेक्टर्स और कारखाना प्रबंधन से जानकारी एकत्र कर श्रमिकों के रोजगार के लिए श्रेणी वार संभावनाओं को देखा जा रहा है। संबल पोर्टल पर भी 3 करोड़ 24 लाख लोग पंजीबद्ध हो गए हैं। 


कोरोना संक्रमण के दौर में श्रमिकों की आर्थिक समस्याओं को दूर करने में इन प्रयासों का विशेष महत्व है। विशेष रूप से प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा कार्यों से जोड़कर आर्थिक सहारा दिया गया है। 


Popular posts
रूणवाल परिवार द्वारा विवाह वर्षगांठ पर जरूरतमंद परिवारों को राशन किट दिया
Image
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर डॉ हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर काआयोजन रखा गया है।
Image
श्री सदाशिवराव खंडारे जी शासकीय अधिवक्ता इन्दौर को सर्वसहमति से श्री मांग समाज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
Image
पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना, हमने योजना में नए आयाम जोड़े: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
आरएसएस का अखण्ड भारत का स्वप्न साकार होने के लक्षण दिखने लगे हैं
Image