राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती इंदौर के बद्रीनाथ जिले के माध्यम से इस कोरोना महामारी के समय सेवा भारती के कार्यकर्ता अपनी सेवा दे रहे हैं


जब-जब भी हमारे राष्ट्र और हमारे समाज पर संकट मंडराते हैं। तब तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सेवाकार्यो के लिए तैयार रहते हैं।    अभी हमारे देश में ऐसी ही एक महामारी कोरोना का कहर चल रहा है। ऐसे में हमारे संघ के स्वयंसेवक  दिन रात सेवा कार्य में लगे हैं। सेवा भारती के माध्यम से मध्य भारत प्रांत में हजारों   स्वयं सेवक अपनी सेवा दे रहे हैं।विडियो...



 इंदौर शहर में भी सेवा भारती के माध्यम से इस   कोरोना महामारी के समय हजारों कार्यकर्ता लगे हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती के द्वारा बद्रीनाथ जिले में इस कोरोना महामारी के समय सभी कार्यकर्ता दिन रात अपनी सेवा दे रहे हैं ।और हर समय सहायता के लिए पहली पंक्ति में खड़े रहते हैं। क्योंकि यह समाज हमारा है. यह राष्ट्र हमारा है सेवा भारती के इस महायज्ञ में लगातार कार्यकर्ता आहुति दे रहे हैं । मध्य भारत प्रांत के हजारों स्वयंसेवक जो लाखों जरूरतमंदों को हरसंभव मदद पहुंचा रहे हैं उनके लिए भोजन की व्यवस्था  सैनिटाइजर राशन सामग्री समेत अन्य जरूरत की वस्तुओं का सेवा भारती के माध्यम से वितरण किया जा रहा है।