हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार सरकार के द्वारा भेजी राशि लौटाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार सरकार की ओर से भेजी राशि लौटा दी.


हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लौटाई बिहार सरकार द्वारा भेजी राशि


लॉकडाउन के कारण हरियाणा में फंसे बिहार के नागरिकों की देखभाल के बदले राशि भेजे जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्र लिखकर नीतीश कुमार का आभार जताते हुए यह राशि वापस लौटा दी. हरियाणा के सीएम खट्टर ने अपने पत्र में लिखा - नीतीश जी, आपके अधिकारियों का पत्र मिला, जिसमें आपने लॉकडाउन के चलते हरियाणा में फंसे बिहार के नागरिकों के बारे में चिंता व्यक्त की है। और हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के एवज में खर्च हुई धनराशि देने का प्रस्ताव दिया है।मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा हरियाणा में काम करने वाले किसी हरियाणवी से कम नहीं .