जीवन-शक्ति योजना में 10 हजार महिलाओं ने कराया पंजीयन तैयार हो रहे 20 लाख मास्क

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan की पहल जीवन शक्ति योजना" की शरुआत की गई।


मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की पहल पर शहरी महिलाओं से मास्क बनवाने और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिये "जीवन शक्ति योजना" की शरुआत की गई। अभी तक 10 हजार महिलाओं ने maskupmp.mp.gov.in पोर्टल पर पंजीयन करवाया हैं। योजना के अंतर्गत 20 लाख मास्क बनाये जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan की पहल पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर मास्क बनाने में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिये प्रारंभ की गई जीवन-शक्ति योजना में आज तक 10 हजार शहरी महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीयन करवा लिया है।


उल्लेखनीय है कि योजना प्रारंभ होने के पहले दिन पहले घंटे में ही 325 और 24 घंटे में 4 हजार 200 शहरी महिलाओं ने मास्क निर्माण के लिये अपना पंजीयन कराया था। पंजीयन के मुताबिक प्रत्येक महिला को एक बार में 200 मास्क बनाने का कार्य आदेश दिया जा रहा है।


योजना के अंतर्गत 20 लाख मास्क बनाये जा रहे हैंजीवन-शक्ति योजना में महिलाओं को मास्क निर्माण के कार्य आदेश पोर्टल के माध्यम से ही सीधे प्रदान किये जा रहे हैं। महिलाओं द्वारा मास्क बना लेने के बाद राज्य शासन द्वारा उनके बैंक खातों में उसी दिन राशि अंतरित कर दी जा रही है


योजना में मास्क निर्माण गतिविधियों से जुड़ने के लिये हेल्पलाइन नम्बर 07552700800 पर पंजीयन कराया जा सकता है। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी इसी नम्बर पर प्राप्त की जा सकती है।