धर्म जागरण समन्वय 24 दिन से दे रहा तीन समय का भोजन

धर्म जागरण समन्वय 24 दिन से दे रहा


आरएसएस के आनुसांगिक संगठन धर्म जागरण समन्वय समिति विगत 25 दिन से लागातार जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रही है। सुबह आठ बजे से शाम को छह बजे तक तीन समय लोगों को भोजन व नास्ता बनाकर तैयार किया जाता है। यहां पर भी लोग दिन भर आकर भोजन करते रहते हैं समन्वय समिति को भोजन निर्माण से लेकर भोजन पैकेट की पैकिंग, वितरण तक समाज सेवियों का सहयोग मिल रहा है। जिससे समिति के कार्याकर्ताओं का उत्साह बना हुआ है। सितारगंज रोड में समिति के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख सुधीर बंसल के कार्यालय से 27 मार्च से भंडारे की व्यवस्था प्रारंभ की गईयहां पर कुछ समय तक कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति के द्वारा भी सहयोग किया गया। प्रांत प्रशासनिक प्रमुख बंसल बताते हैं कि यह लंगर की व्यवस्था नगर के लोगों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से चल रही है। यहां पर सुबह का नास्ता, दोहपर व शाम तीन समय का भोजन तैयार किया जाता है। सुबह सात बजे से कार्यकर्ता यहां आने लगते हैं। यह कार्यकर्ता साम सात बजे तक भोजन बनाने पैक करने से लेकर वितरण तक सहयोग करते हैं। प्रशासन के माध्यम से भी भोजन पैकेट का वितरण किया जाता है