मध्य प्रदेश में कोरोना की दस्तक जबलपुर में मिले 4 संक्रमित 

मध्य प्रदेश समाचार : मध्य प्रदेश में भी करोना वायरस ने दे दी दस्तक, राज्य में पहली बार संक्रमण की पुष्टि जबलपुर में हुई। यहां जर्मनी और दुबई से लौटे 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें तीन एक ही परिवार के हैं। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल के मुताबिक, चारों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ये लोग संक्रमण के पहले स्टेज पर हैं।





इससे पहले, गुरुवार को चारों की जांच की गई थी। जबलपुर मेडिकल कॉलेज की लैब में कोरोना की जांच की व्यवस्था है, इसलिए 24 घंटे में चारों की जांच रिपोर्ट आ गई। प्रशासन अब संक्रमितों के परिवारों की भी जांच करा रहा है। साथ ही यह भी सूची बनाई जा रही है कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद चारों कहां-कहां गए और किस-किस से मिले। सभी की जांच कराई जाएगी।