कोरोना वायरस - देश में 16 राज्यों के 331 शहरों में लॉकडाउन


नई दिल्ली (सौ. दै भा ) : कोरोना वायरस देश में तेजी से फैल रहा है। पिछले एक दिन में इस संक्रमण से मुंबई, पटना और सूरत में तीन मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के मरीज की मौत हुई है। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटिक थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 को डायबिटीज थी। देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 362 हो चुकी है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। 16 राज्यों के 331 शहर पूरी तरह लॉकडाउन हैं। 


इन राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन, 60 करोड़ लोग घरों में बंद











































































राज्यजिलेआबादी
राजस्थान337.95 करोड़
उत्तराखंड131.17 करोड़
पंजाब223.05 करोड़
ओडिशा304.71 करोड़
बंगाल2310.09 करोड़
दिल्ली111.93 करोड़
तेलंगाना313.53 करोड़
बिहार3812.85 करोड़
आंध्र प्रदेश134.98 करोड़
छत्तीसगढ़283.22 करोड़
झारखंड244.01 करोड़
जम्मू-कश्मीर201.50 करोड़
कुल28658.99 करोड़

जनसंख्या के आंकड़े 2020 के अनुमान के मुताबिक


इनके अलावा 3 और राज्यों के भी 25 जिलों में लॉकडाउन





























राज्यकितने जिलों में लॉकडाउन
महाराष्ट्र13 जिले
मध्यप्रदेश10 जिले
उत्तर प्रदेश15 जिले
हरियाणा7 जिले
कुल45 जिले

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कहां लॉकडाउन
महाराष्ट्र में 13 जिले : 
पिंपरी चिंचवड़, पुणे, मुंबई, नागपुर, यवतमाल, नवी मुंबई, कल्याण, अहमदनगर, रायगढ़, ठाणे, उल्हासनगर, औरंगाबाद और रत्नागिरि।
मध्य प्रदेश में 10 जिले : भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, बैतूल, ग्वालियर, उज्जैन और छिंदवाड़ा।
उत्तर प्रदेश में 15 जिले : आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खिरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, मोरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और सहारनपुर।