महाप्रभु स्वामी रामचरण प्राकट्य महोत्सव दो से शाहपुरा में 7 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

महाप्रभु स्वामी रामचरण प्राकट्य महोत्सव दो से शाहपुरा में 7 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम विराट आध्यात्मिक सत्संग महाकुंभ में शामिल होगें हजारों भक्त तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप प्राकट्य महोत्सव का समापन सोडा मालपुरा में होगा शाहपुरा                                              शाहपुरा स्थित रामनिवास धाम में रामस्नेही संप्रदाय के जन्मदाता महाप्रभु स्वामी रामचरणजी महाराज के प्राकट्य त्रिशताब्दी समारोह 2 से 7 फरवरी तक शाहपरा रामनिवास धाम में तथा 8 फरवरी शनिवार को सोडा श्रीरामस्नेही धाम में होगा। शाहपुरा में सात दिनो तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देशभर से हजारों की तादाद में भक्तजन पहंचेगें। इस दौरान प्रतिदिन विराट आध्यात्मिक सत्संग, प्रवचन में देश के नामचीन शंकराचार्य, रामानंदाचार्य, रामानुचार्य, निम्बार्काचार्य, कबीराचार्य, रामस्नेहाचार्य आदि प्रख्यात धर्माचार्य व विशिष्ट संतों का आगमन होगा।                                                                                                                                                                                  रामस्नेही संप्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी रामदयालजी महाराज के निर्देशन में संतों की कमेटी व आयोजन समिति की ओर से तैयारियां को अतिम रूप दिया जा रहा है। शाहपुरा नगर को भी आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। इस भव्य महोत्सव के प्रथम दिन 2 फरवरी रविवार को कस्बावासियों की ओर से सर्वसमाज के तत्वावधान में विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसमें जगतगुरू आचार्य स्वामी रामदयालजी महाराज, जगतगुरू निम्बाकाचार्य श्रीश्यामशरण महाराज सलेमाबाद, जगतगुरू रामानुजाचार्य श्रीधराचार्यजी महाराज अयोध्या, खेड़ापा संप्रदाचार्य श्रीपुरुषोत्तम महाराज की भव्य शोभायात्रा भी पहले दिन धरती देवरा वाटिका से प्रात 8.30 बजे रवाना होगी जो रामनिवास धाम पहंचने के बाद धर्मसभा में परिवर्तित होगी। प्रवचन व सभा के बाद लगभग 50 हजार लोगों की प्रसादी का आयोजन होगा। महोत्सव में पहुंचने वाले भक्तों के आवास व भोजन की व्यवस्था के लिए डोम सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई है। बाहर से आने वालों के लिए परिचय पत्र भी बनाये जा रहे है। जगवल्लभराम व आयोजन की केंद्रिय समिति के मंत्री डा. संत रामस्वरूप शास्त्री के अनसार शाहपुरा रामनिवास धाम में 2 से 7फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा अपरान्ह में 2 से 5 बजे तक प्रवचन होगें। रात्रि में 8 से 11 बजे तक रात्रि कार्यक्रम भी होगा। 2 फरवरी को रामस्नेही संतों की भजन संध्या, 3 फरवरी को भजन सम्राट प्रकाश माली एंड पाटी की भजन संध्या, 4 फरवरी को रामस्नेही संप्रदाय पर राष्ट्रीय सेमीनार, 5 फरवरी को अध्यात्मेि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व 6 फरवरी को स्वरूपा महिला मंडल शाहपुरा व भीलवाड़ा की सदस्याओं द्वारा भजन सरिता का कार्यक्रम होगा। 7 फरवरी को प्रातः शाहपुरा में प्रवचन होगा तथा रात्रि जागरण सोड़ा श्री रामस्नेही धाम में होगा। समारोह का समापन 8 फरवरी को सोड़ा धाम में प्राकट्य महोत्सव के रूप में होगा। जिसमें कबीर पंथ संप्रदायाचार्य के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित मंत्रीगण व विधायक मौजूद रहेगें।