श्री औदिच्य ब्राह्मण मांगलिक परिसर अरविंदो हॉस्पिटल जैन मंदिर एवं गर्ल्स कॉलेज के पास रेवती में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजा रोहण किया गया |


श्री औदिच्य ब्राह्मण मांगलिक परिसर अरविंदो हॉस्पिटल जैन मंदिर एवं गर्ल्स कॉलेज के पास ग्राम रेवती उज्जैन रोड इंदौर पर गणतंत्र दिवस पर आज धर्मशाला अध्यक्ष श्री आनंदी लाल जी शर्मा सरपंच साहब एवं सभी समाज जन ने धर्मशाला परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण किया व धर्मशाला के किए गए कार्यों की जानकारी साझा की एवं धर्मशाला में किन किन वस्तु सामान की आवश्यकता है। यह जानकारी साझा की एवं औदिच्य ब्राह्मण पत्रिका के संपादक को विनम श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया ।                                                                                                                           आगे उन्होंने बताया कि मांगलिक परिसर में क्या- क्या काम अभी बाकी है और उसकी रूपरेखा हम कैसे तैयार करेंगे उन्होंने बताया कि अभी हमने छात्रावास की बिल्डिंग तैयार की है इसमें छात्राओं की रहने की व्यवस्था होगी और अभी 15 हजार फीट जमीन पर नव निर्माण होगा उसकी रूपरेखा हम सब समाज की तरफ से करने की कोशिश करेंगे जिसमें 10 हजार का एक हाल बनाएंगे व 1 फ्लोर पर 35 कमरे व 4 हजार फीट का हाल बनाएंगे  2  फ्लोर पर फिर 35 कमरे व 4 हजार फीट का हाल बनवाएंगे ऐसी हमारे रूप रेखा है। कुल मिलाकर उ हाल 70 कमरे बनवा कर समाज को समर्पित करेंगे यह सभी काम समाज के सहयोग से होगा ।ऐसी मेरी कामना है।   जय हिन्द   जय भारत             जय गोविंद माधव