राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ rss.ने साधा राहुल गांधी पर निशाना कहा कि कई जन्मों के बाद भी राहुल गांधी सावरकर नहीं बन सकते

आरएसएस ने कहा कि कई जन्मों के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी सावरकर नहीं बन सकते। उन्हें अपने उपनाम गांधी का इस्तेमाल कर महात्मा गांधी का अपमान नहीं करना चाहिए।          d.k.j.sa...                                                          नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस के शनिवार को आयोजित भारत बचाओ रैली में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वाटा सावटकट पर दिए गए बयान ने देश के सियासत में हंगामा मचा दिया है। राहुल गांधी ने इस रैली के दौरान मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था 'मैं राहुल सावरकर नहीं हूं, मैं राहुल गांधी हूं और मैं सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूगा। इसे लेकर RSS नेता इंद्रेश कुमार का कहना है कि कई जन्मों के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'सावरकर नहीं बन सकते और उन्हें अपने उपनाम 'गांधी का इस्तेमाल कर महात्मा गांधी का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे पहले सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि किसी को भी उनके (वीर सावरकर) के बारे में अपमानजनक शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।सरकार को राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करनी चाहिए। राहुल के इस बयान पर शिवसेना पहले ही आपत्ति जता चुकी है। शिवसेना ने कहा कि सावरकर का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी की सरकार है|