अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राम नवमी के दिन चांदी की ईंट के साथ रखी जाएगी राम मंदिर की नींव
राम नवमी के दिन चांदी की ईंट के साथ रखी जाएगी राम मंदिर की नींव



R.m..a




 


 



कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों राम मंदिर के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरे देश ने सम्मान किया और अब वह इंतजार भी खत्म होने वाला है जिसका पूरा देश इंतजार कर रहा है। अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य 25 मार्च 2020 में भूमि पूजन कर आरम्भ होगा। भूमि पूजन के बाद चांदी की ईंट रख नींव का कार्य शुरू किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी हरिनारायण गिरी ने एक नीजि हॉटल में पत्रकारों को दी। उन्होने बताया कि पिछले वर्ष 25 मार्च राम नवमी के दिन से राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसले को लेकर संकल्प लेते हुए अन्न का त्याग किया था। इसके अलावा एक दिन के उपवास का अभियान भी राष्ट्र भर में चलाया गया था, जिसमें देशभर से हजारों की संख्या में रामभक्तों व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त हुआ था।


भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से सफल रहा प्रयास


स्वामी हरिनारायण ने कहा कि उनका प्रयास भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से सफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर निर्माण के पक्ष में अपना निर्णय दिया गया। मंदिर का निर्माण कार्य 25 मार्च 2020 से आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण की मुहिम के दौरान उन्हें कई कठिनाईयों का सामना भी करना पड़ा, जिसमें कई बार कुछ शक्तियों द्वारा मुहिम को दबाने का प्रयास किया गया।


वहीं उन्हें कुरुक्षेत्र से पलायन करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी मुहिम को रूकने नहीं दिया और लगातार विभिन्न राज्यों में राजनीतिक व सामाजिक जनों से जनसंपर्क जारी रखा। उन्होंने अपने संबोधन में मीडिया का भी धन्यवाद किया, जिसने उनकी मुहिम का प्रसारित करने में योगदान दिया। इस अवसर पर उनके साथ रामशरण, सुनील पांडेय, सुरेंद्र शर्मा आदि गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।