कुरुक्षेत्र में बनेगा 5 एकड़ भूमि पर भारत माता का भव्य मंदिर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
भारत माता का भव्य मंदिर 5 एकड़ भूमि पर कुरुक्षेत्र में बनेगा- मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर



 

 




 


हरियाणा में स्थित भारत की प्राचीन नगरी कुरुक्षेत्र में भारत माता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार भारत माता का मंदिर देश के नागरिकों को एकता के सूत्र में बंधने के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र के रूप में काम करेगा।


भारत माता के इस भव्य मंदिर के निर्माण की जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर-राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान दी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने यह भी बताया कि मंदिर का निर्माण बड़े पैमाने पर 5 एकड़ भूमि पर किया जाएगा।


भारत माता के भव्य मंदिर के निर्माण का उद्देश्य साझा करते हुए खट्टर ने कहा कि वे कुरुक्षेत्र को एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन स्थल में परिवर्तित करना चाहते हैं जिससे कुरुक्षेत्र आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएँ मुहैया कराई जा सकें।


मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि कुरुक्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर उनके विशेष ध्यान के पीछे की असली वजह पिछले साल के अंतर-राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 40 लाख लोगों की उपस्थिति है।


इसके आगे खट्टर ने कहा कि कुरुक्षेत्र में विकसित होने के बाद शहर में आने वाले पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की संख्या में और वृद्धि होगी।