जानिये बिस्तर में खाना खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं

जानिए बिस्तर में खाना खाने से क्या क्या नुकसान होते हैं


जानिए बिस्तर में खाना खाने के क्या होते हैं नुकसान......




भोपाल। आजकल की भागदैड़ भरी जिंदगी में हमारी कुछ आदतें ऐसी होती है जिनको हम रोज करते हैं लेकिन इस बात का ख्याल नहीं रहता है कि ये आदतें हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं होती हैं। कई घरों में लोगों की आदतें होती है कि वे डाइनिंग टेबल में खाना न खा कर बिस्तर पर ही पेपर बिछाकर खाना खाते हैं। बिस्तर पर खाना खाने की ये आदत लोगों को कई तरीके से नुकसान पहुंचाती है। जानिए क्या हैं वे नुकसान.....


नींद में कमी


अगर आप बिस्तर में बैठकर खाना खाते है तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको नींद में समस्या हो सकती है। इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। बिस्तर में खाना खाने से रात में गहरी नींद नहीं आती है साथ ही मन भी पूरी तरह से बेचैन रहता है। कई बार नींद न पूरी होने से कई बड़ी बिमारियों का खतरा रहता है इसीलिए बिस्तर में कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए।


गंदगी से पनपते हैं रोगाणु


अगर आप बिस्तर में खाना खाते है तो जिस चादर में बैठकर आप खाते हैं उसमें तरह-तरह के रोगाणु पनपते हैं। इसलिए इस बात का हम सभी को ध्यान रखना चाहिए कि 5 दिन के अंतराल में हमें बिस्तर की चादर बदल लेनी चाहिए। साथ ही बिस्तर में खाना बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
ऐसा करने से हम कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।


घर में बाहर का खाना, बनाएं ऐसा चिली पनीर, मिलेगा होटल जैसा स्वाद

वैज्ञानिक कारण भी है


बिस्तर पर खाना कई वैज्ञानिक कारणों की वजह से भी नहीं खाना चाहिए। माना जाता है कि ज्यादातर बिस्तर रुई के ही बने हुए होते हैं। रुई को ऊर्जा प्रवाह का रोधक बताया गया है। बिस्तर शरीर में लीवर की ऊर्जा को निकलने नहीं देती है। जिससे हमारा पाचन तंत्र खराब होने लगता है। शरीर अपच, गैस, पेट दर्द, पेट की समस्याओं से ग्रसित हो जाता है।