J&k.उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना करने पहुंचे
J&K - माता वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना करने पहुंचे उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू, जम्मू-कश्मीर की शांति, समृद्धि और प्रगति के लिये की प्रार्थना








 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाये रखने के लिये माता से प्रार्थना की। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमनदीप सिंह और रियासी की उपायुक्त इंदू कंवल ने हैलिपैड पर उपराज्यपाल की अगवानी की। इस दर्शन यात्रा के दौरान गिरीश चंद्र मुर्मू की पत्नी स्मिता मुर्मू भी उनके साथ थी। अपनी दर्शन यात्रा के दौरान उपराज्यपाल मुर्मू ने श्राइन परिसर का अवलोकन किया, साथ ही दर्शन के लिये आये तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। इस दौरान सिमनदीप सिंह ने उपराज्यपाल को तीर्थयात्रियों के लिये शुरू होने वाली नई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।

 

 



 



अभी हाल ही में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य केके शर्मा से मुलाकात की थी। इस दौरान केके शर्मा ने भी उन्हें दर्शन यात्रा के लिये शुरू होने वाली नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपराज्यपाल को बताया कि इस साल करीब 63 लाख श्रद्दालुओं ने अभी तक माता वैष्णो देवी के दर्शन किये है।


Popular posts
आरएसएस का अखण्ड भारत का स्वप्न साकार होने के लक्षण दिखने लगे हैं
Image
मां मातंगी महाविद्या साधना एवं कवच ,जप अघोरी भैरव गौरव गुरुजी मां कामाख्या धाम के आदेश एवं मार्गदर्शन में ही करें आदेश आदेश
Image
पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना, हमने योजना में नए आयाम जोड़े: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
जन्माष्टमी पर स्वयंसेवकों ने किया बंसी वादन
Image
श्री सदाशिवराव खंडारे जी शासकीय अधिवक्ता इन्दौर को सर्वसहमति से श्री मांग समाज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
Image