चंडीगढ़ हरियाणा के राज्यपाल पर सत्य नारायण आर्य ने कहा कि हिंदी का गौरव बढ़ेगा तो देश का गौरव बढ़ेगा
हिंदी का गौरव बढ़ेगा तो देश का गौरव बढ़ेगा: राज्यपाल



 







चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शुक्रवार को राजभवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की राजभाषा पत्रिका ''हिन्दी गौरव'' के तृतीय अंक का विमोचन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिन्दी राष्ट्र को जोड़ने वाली भाषा है। सरकारी कार्यालयों में हिन्दी भाषा को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इससे हिन्दी का गौरव बढ़ेगा और देश का गौरव भी बढ़ेगा। प्राचीन काल से ही राष्ट्र और समाज की एकता में हिन्दी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


हिन्दी राष्ट्र को जोड़ने वाली भाषा: राज्यपाल


श्री आर्य ने अधिकारियांे का आहवान किया कि वे राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए समर्पित भावना से कार्य करे। इससे भाषा का विकास भी होगा और राष्ट्र को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव, विजय सिंह दहिया, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, शिवास कविराज, उप पासपोर्ट अधिकारी, अमित कुमार रावत, अधीक्षक, सुमन नेगी एवं सहदेव कौशिक, हिंदी अनुवादक, कृष्णा पाण्डेय, सहायक अधिकारी, रेनु यादव, प्रफुल चंद्र साह, कैलास कुमार एवं राजीव खेतरपाल, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक, राकेश कुमार उपस्थित थे।





Popular posts
बंगाल के गरबों की धूम इन्दौर के लोटस पार्क में
Image
श्री सदाशिवराव खंडारे जी शासकीय अधिवक्ता इन्दौर को सर्वसहमति से श्री मांग समाज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
Image
इंदौर। म.प्र. पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
Image
पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना, हमने योजना में नए आयाम जोड़े: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
कोरोना संकटकाल में दिवंगत हो गए व्यक्तियों की श्मशान घाट पर अंत्येष्टि करने वाले सेवा कर्मी का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उनके चरणों को धोकर सम्मान किया गया