अब आप अपने घर पर बनाइये टेस्टी स्वादिष्ट आलू चार्ट

अब आप अपने घर पर बनाएं टेस्टी स्वादिष्ट  चाटआलू


कई बार घर पर रहते हुए कुछ चटपटा खाने का मन करता है. लेकिन आलस की वजह से या टाइम कम होने की वजह से हम कुछ ख़ास नहीं बना पाते हैं. ऐसी स्थिति में कई बार मन मसोस कर रह जाना पड़ता है. क्या आपने कभी झटपट आलू चाट खाई है? आइए आज जानते हैं झटपट चटपटी आलू चाट बनाने की रेसिपी…


 


आलू चाट बनाने के लिए सामग्री:
उबले आलू- 3 (कटे हुए)
टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
धनिया पाउडर- ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम



Loading…


अदरक- ½ इंच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 1 से 2 (बारीक कटा)
भुना जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच
चाट मसाला- ¼ छोटी चम्मच
काला नमक- ¼ चम्मच से कम
हरे धनिया की चटनी- 2 छोटी चम्मच


 

मीठी चटनी- 2 छोटी चम्मच
सेव- 2 टेबल स्पून
तेल- 1 टेबल स्पून
नमक- स्वादानुसार                                                                                                                                  , उंगलियां चाटने पर होंगे मजबूर

झटपट आलू चाट बनाने की रेसिपी:


1.इसे बनाने के लिए सबसे पहले सॉस पैन को मद्धम आंच पर रखें और इसमें तेल डालकर गर्म करें. इसमें बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च़ डालकर थोड़ा सा भून लें. इसके बाद इसमें ऊपर से धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनें.


2.टमाटर, नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और आलू पैन के मसाले में मिलाते हुए डालिए. ऊपर से भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला, हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी भी डाल दें. इसे चमचे से अच्छे से चला दें ताकि सबकुछ एकदूसरे में अच्छे से मिल जाए. आंच बंद कर पैन को उतार लें.


3.इसमें ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लीजिए. लीजिए तैयार है आपकी झटपट चटपटी आलू चाट. इसे सर्व करते समय ऊपर से पहले वाले सेव डालकर सर्व करें.