प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्म दिन है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई देते दी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दी बधाई

  • कहा- कर्मठ, अनुभवी और कुशल संगठनकर्ता

  • भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में दे रहे योगदान


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को बधाई देते हुए कहा, 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता और मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे.'


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा, 'जुझारू, परिश्रमी एवं कुशल रणनीतिकार तथा मंत्रिमंडल में साथ काम करने वाले अमित शाह को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं. देश के गृहमंत्री के रूप में वे आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मज़बूत करने के लिए काम कर रहे हैं. मैं उनके दीर्घायु होने की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.



कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे। @AmitShah


— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2019

यह भी पढ़ें: 55 साल के हुए अमित शाह, ऐसा रहा शेयर ब्रोकर से राजनीति के शहंशाह बनने का सफर




 



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अमित शाह को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अद्भुत राजनीतिक प्रतिभा के धनी, कुशल रणनीतिकार, नए भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयत्नशील,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.'


बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अमित शाह को जन्मदिन पर बधाई दी है. जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आपके कुशल मार्गदर्शन में संगठन एवं देश की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त होता रहे इस कामना के साथ  मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.'



जुझारू, परिश्रमी एवं कुशल रणनीतिकार तथा मंत्रिमंडल में साथ काम करने वाले श्री @AmitShah को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएँ।


देश के गृहमंत्री के रूप में वे आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मज़बूत करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके दीर्घायु होने की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।


— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 22, 2019

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर अमित शाह को बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'केंद्रीय गृह मंत्री एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी  के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुशल रणनीतिकार, संगठनकर्ता माननीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपने उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु हेतु कामना करती हूं .'


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु हों, यह कामना करता हूं. इसी कर्मठता से आपके हाथों देश की सेवा होती रहे.