मध्यप्रदेश इंदौर शहर में आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया

मध्य प्रदेश इंदौर शहर में आज दिनांक 31अक्टूबर के दिन लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर सुबह 7 बजे रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया


इंदौर 31 अक्टूबर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर गुरुवार को सुबह 7 बजे रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। यह एकता दौड़ नेहरू स्टेडियम से सुबह 7 बजे शुरू हुई। दौड़ नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः नेहरू स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। दौड़ के पहले इसमें शामिल धावकों को देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने की शपथ दिलवाई गई।


रन फॉर यूनिटी रन फॉर यूनिटी में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ही पुलिस बीएसएफ एनसीसी कैडेट्स विभिन्न खेल संगठनों के खिलाड़ी शासकीय कर्मचारी अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी के साथ ही भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल  साथ ही विभिन्न दलों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी में इंदौरियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं कई विधायक और सांसद दौड़े। इस एकता दौड़ की खास बता यह रही कि इसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता एक मंच पर नजर आए। दौड़ को सांसद शंकर लालवानी, विधायक संजय शुक्ला, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया और विनय बाकलीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।दौड़ नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई नेहरू स्टेडियम पर ही समाप्त हुई