गिरते-झड़ते बालों से छुटकारा

गिरते-झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए शैंपू में मिलाकर लगाएं ये घरेल चीजें                                                                                        बालों की सफाई और खूबसूरती का ध्यान रखते हुए आप सब न जाने कितने शैंपू और कंडीशनर बदल चुकी होंगी लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप अपनी सिंपल से शैंपू में ही ऐसी बहुत सी चीजें मिलाकर बालों में लगा सकती हैं जिससे आपके बाल कुछ ही दिनों में खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बन जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको शैंपू में मिलाने के लिए कुछ ऐसी घरेलु और नेचुरल चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी बालों से जुड़ी तमाम समस्याएं कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगी.....                                                             डॅड्रफ से परेशान  सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को बालों में डेंड्रफ की वजह से होती है। ऐसे में डेंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए शैंपू में 2 बड़े चम्मच नींबू के रस के मिलाकर सिर में लगाएं। शैंपू को लगभग बालों में 3 से 4 मिनट के लिए लगा रहने दें। ऐसा करने से बालों में खुजली, डेंड्रफ और फंगस से छुटकारा मिलेगा                      झड़ते बाल                                                                           ___ जो महिलाएं झड़ते बालों से परेशान हैं उन्हें शैंपू में 2 बड़े चम्मच आंवला के रस के मिलाकर बालों को धोना चाहिए। इससे बाल मजबूत बनेंगे साथ ही बालों की लंबाई में भी बढ़ौतरी होगी। जिन औरतों के बाल पतले या कमजोर हैं उन्हें हफ्ते में ऐसा 2 बार अवश्य करना चाहिए |      गहराई से सफाई                                                          __ शैंपू केवल बालों की ऊपरी तौर पर सफाई करता है। लेकिन बालों की गहराई से सफाई के लिए इसमें चीनी मिलाकर शैंपू को हेयर स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके बालों की गहराई से सफाई तो होगी ही साथ ही बाल शाइनी और चमकदार भी बनेंगे।                         बालों में शाइन के लिए                                  शैंपू के बाद बालों में शाइन लाने के लिए ऐलोवेरा जैल का इस्तेमाल करें, इससे आपके बाल चमकदार बनने के साथ-साथ मुलायम भी बनेंगे,साथ ही बालों में डेंड्रफ की परेशानी भी दुर होगी।                                        बालों से बदबू दूर करने के लिए                                    __ पसीने के कारण अक्सर बालों में से बदब आने लगती है। ऐसे में शैंपू में 2 बड़े चम्मच रोज वॉटर मिलाकर लगाने से बालों में से स्मैल की प्रॉब्लम दूर हो जाती है। इससे आपके बाल स्मूद एंड शाइनी भी बनते हैं।                                                        


Popular posts
बंगाल के गरबों की धूम इन्दौर के लोटस पार्क में
Image
श्री सदाशिवराव खंडारे जी शासकीय अधिवक्ता इन्दौर को सर्वसहमति से श्री मांग समाज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
Image
इंदौर। म.प्र. पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
Image
पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना, हमने योजना में नए आयाम जोड़े: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
कोरोना संकटकाल में दिवंगत हो गए व्यक्तियों की श्मशान घाट पर अंत्येष्टि करने वाले सेवा कर्मी का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उनके चरणों को धोकर सम्मान किया गया