चंद्रयान-2 सफलता पूर्वक चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर गया है।

2650 किमी दूर से चंद्रयान ने ली चांद की पहली तस्वीर, कुछ ऐसे दिखा चांद                                          नई दिल्ली |  नई दिल्ली21 अगस्त को चंद्रयान-2 सफलता पूर्वक चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर गया है। जिसके बाद चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से लगभग 2650 किमी की ऊंचाई से तस्वीर ली हैजिसे इंडिया स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने ट्वीट कर बताया।                                            इसरो ने अपने ट्वीट में बताया कि चंद्रयान-2 द्वारी भेजी गई चांद की तस्वीर में ओरिएंटेल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स को पहचाना गया। इससे पहले बुधवार को इसरो ने बताया था कि चंद्रयान-2 को चांद की । दूसरी कक्षा में पहुंचने में 1,228 सेकेंड लगे। चांद की कक्षा का आकार 118 किलोमीटर गुणा 4,412 किलोमीटर है, जिससे होकर स्पेसक्राफ्ट चांद पर उतरेगा।                                        आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन का कहना है कि चांद पर उतरने के लिए भारत का पहला चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-2' विश्व स्तर पर उत्सुकता के साथ देखा जा रहा हैयहां पत्रकारों से बात करते हुए सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण मिशन है।