म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, इन्दौर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर "आनलाईन" प्रतियोगिता

म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, इन्दौर आनलाईन" प्रतियोगिता


विश्व पर्यावरण दिवस पर "आनलाईन" प्रतियोगिता 4जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन


म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, इन्दौर द्वारा 5 जून,2020 विश्व पर्यावरण दिवस पर "टाइम फॉर नेचर"/सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम/पर्यावरण प्रदूषण एवं नियंत्रण के विषय पर ऑनलाईन स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागीर्यो को 04 जून.2020 सायं 5 बजे तक मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ई-मेल mppcb5june20@gmail.com पर निम्नलिखित जानकारी भेजकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।


प्रतिभागीयों को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु ग्रुप का प्रकार, ग्रुप-1 :- कॉलेज ग्रुप, ग्रुप-2 कक्षा तीसरी से 5 वीं तक, ग्रुप-3, कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक, ग्रुप-4, कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक, प्रतिभागी का नाम व पता, स्कूल/कॉलेज का नाम व पता, प्रतिभागी का मोबाईल नम्बर आदि जानकारी ऑन देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। तत्पश्चात सिर्फ रजिस्ट्रेशन करने वाले प्रतिभागीयों को विषय से संबंधित चित्र एवं स्लोगन बनाकर 05 जून,2020 को दोपहर दो बजे तक मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ई मेल mppcb5june 20@gmail.com पर भेजना होगा। विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जावेगा। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र भेजने की व्यवस्था म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की जायेगी।


प्रतियोगिता के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉ. डी.के. वागेला मुख्य रसायनज्ञ मोबाइल 9827233136,श्री सुनील व्यास वैज्ञानिक मोबाइल 9826075724, श्री अशोक रामावत रसायनज्ञ मोबाइल 9827500153 से संपर्क किया जा सकता है।