भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की तारीफ की

विजयवर्गीय ने की संघ कार्यकर्ताओं की तारीफ


इंदौर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य को काम के रूप में मिसाल बताया और कहा कि संघ कार्यकर्ताओं को बाल्यकाल से ही आपदा, विपत्ति के समय कार्य करने का प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है।


संघ कार्यकर्ता बिना भेदभाव के सावधानी पूर्वक बगैर थके काम कर रहे हैं। विजयवर्गीय ने कहा वैसे भी सरसंघ संचालक मोहन भागवत ने कहा था कि हम कार्यक्रम के लिए कार्य नहीं करते, कार्य के लिए कार्यक्रम करते हैं।


संघ कार्यकर्ता अपनी क्षमता अनुसार कार्य कर रहा है, जरूरत पड़ रही है तो रक्त भी दे रहा है। देश के 55725 स्थानों पर संघ और कार्यकर्ताओं द्वारा सवा दो करोड़ भोजन पैकेट वितरित किए गए हैं।


इनमें पौने चार लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों की सहायता की गई है, यह कार्य अभी भी चल रहा है। स्वयं सेवकों ने ग्रामीण, शहरी हर जगह काम किया। प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों को सहयोग दियासब्जियों के लिए भी कई जगह व्यवस्था की गई। मास्क का वितरण भी किया।