26 अप्रैल को परशुराम जयंती ब्राह्मण समाज घरों में दीप जलाकर मनाएगा

26 अप्रैल को परशुराम जयंती ब्राह्मण समाज घरों में दीप जलाकर मनाएगा


घर की छतों पर ध्वज लहाराएंगे, दीप जलाकर जयकारे लगाकर करेंगेविश्व मंगल की कामना


26 अप्रैल को ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम का जन्म उत्सव घरों में रहकर ही मनाएगा। इस बार घरों में ही समाज के लोग अपने आराध्य देव का स्मरण करते हुए घर की छतों पर केसरिया ध्वज लहराएंगे तो शाम को दीप प्रज्वलित कर जयकारे लगाएंगे।


ब्राह्मणों द्वारा भगवान से विश्व मंगल की कामना की जाएगीअखिल भारतीय ब्राह्मण समाज उज्जैन के अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुवेर्दी, परशुराम युवा ब्राह्मण संगठन के पं. राजेश त्रिवेदी ने कहा कि इस बार कोरोना वायरस फैलने के खतरे से बचने के लिए एक ओर जहां पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर रखा है वहीं जिला प्रशासन ने शहर में  कर्फ्यू लगा रखा है। ऐसे में पर्व-त्योहारों में किए जाने वाले बड़े व सार्वजनिक सभी कार्यक्रम निरस्त है।


समाज के लोग घरों में रहकर ही इस बार भगवान श्री परशुरामजी की जयंती मनाएंगे। इस दौरान घरों में किए जाने वाले कार्यक्रम की एक रूपरेखा बनाई जा रही है। समाज के लोग घरों में केसरिया ध्वज लगाएंगे, दीप जलाएंगे तथा आरती-पूजन, भोग आदि कर परशुरामजी के जयकारे लगाएंगे। समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों से भी अनुरोध है कि वे लॉकडाउन का पूर्ण पालन कर 26 अप्रैल को अपने घरों में रहकर ही भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव मनाए। इस दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी रहेगा। लोग घरों में रहकर ही अपने आसपास पंडितों को दान-पुण्य आदि कर सकेंगे।