राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा हर जगह पर सेवा कार्य चल रहा जगह-जगह पर स्वयंसेवक अति आवश्यक सामग्री व भोजन की व्यवस्था में लगे हुए हैं
कोरोना अटैक: संघ के स्वयंसेवक मैदान में, सेवा मेें जुटे







 


कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक मैदान में हैं। देश के अलग—अलग हिस्सों में वह गरीब और जरूरतमंदों को भोजन खिला रहे हैं तो वहीं सेवा बस्तियों में जाकर मास्क एवं अन्य जरूरी सामग्री बांटकर कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं




हर आपदा विपदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक किसी देवदूत की भांति सेवा कार्यों में लग जाते हैं। ऐसे मौकों पर उनके लिए खुद से बड़ा समाज हो जाता है। यही कारण है कि विरोधी भी संघ और स्वयंसेवकों की प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाते।

COVID19 के खिलाफ लड़ाई में भी ऐसा ही कुछ नजारा दिखाई दे रहा है। जब सारा देश अपने घरों में कैद होने को मजबूर है। वायरस जानलेवा है, ऐसे मेें जहां शहर के शहर लॉकडाउन हो गए हैं। चारों तरफ आवागमन बंद हुआ पड़ा है। ऐसी स्थिति में भी संघ के स्वयंसेवक बिना अपनी जान की परवाह किए देश के अलग—अलग हिस्सों में जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान वह भोजन से लेकर, सेनेटाइजर, मास्क, दवाइयां और अन्य राहत सामग्रियों को वितरित कर रहे हैं

 

जरूरतमंदों को खिला रहे भोजन

 

कोरोना वायरस के चलते सब कुछ बंद हैं। दुकान, प्रतिष्ठान, फैक्ट्री, व्यापार पर ताला जड़ा हुआ है। ऐसे में रोजमर्रा काम करने वालों के लिए निश्चित ही समस्या खड़ी हुई हैं। इस स्थिति में जो लोग रोज कमाकर खाते हैं उनको कोई दिक्क्त न होने पाए इसके लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर में गोकुलदास धर्मशाला में स्वयंसेवकों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त में भोजन की व्यव्स्था की। तो इसी तरह भीलवाड़ा में भी ऐसा ही कुछ नजारा दिखाई दिया जब राहत कार्यों के साथ गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था करते स्वयंसेवक नजर आ रहे हैं। गांव में स्वच्छता बरकरार रहे इसके लिए कुछ स्वयंसेवकों ने मिलकर राज्य के एक गांव को बाकायदा सेनेटाइज तक किया।

 

लोगों को कर रहे जागरूक

 

देश के अलग—अलग राज्यों में संघ के स्वयंसेवक उन सेवा बस्तियों में जाकर न केवल मास्क बांट रहे हैं बल्कि स्वच्छ जीवनशैली बनाए रखने और कोरोना वायरस से प्रभावित होने से बचने के तौर—तरीकों के बारे में शिक्षित कर रहे हैं। ओडिशा, कर्नाटक, केरल में स्वयंसेवकों की टीम ने गरीब लोगों को मास्क वितरित किए और गली—मोहल्ले घूमकर उन्हें कोरोना के खिलाफ कैसे लड़े, इसके लिए जागरूक किया।

 

 

केरल में प्रशासन के साथ सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवक

 

केरल में सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने पुलिस और अग्निशमन दल के साथ मिलकर अस्पतालों के परिसर की सफाई की और उन्हें कीटाणुरहित बनाने में सहयोग किया। कोथमंगलम, कोडुंगल्लूर और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवक साफ—सफाई और स्वच्छता में लगे हुए हैं।

दरअसल पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वसंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री भैयाजी जोशी ने स्वयंसेवकों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में स्थानीय प्रशासन के साथ जुटने का आहृवान किया था। उन्होंने कहा था कि स्वयंसेवक छोटी—छोटी टीमें बनाकर समाज में स्वच्छता, स्वास्थ्य, जागरूकता लाने के लिए कार्य करें। साथ ही स्वयंसेवक जरूरतमंदों के खाद्य सामग्री के वितरण की भी व्यवस्था में जुटें। इस आहृवान के बाद से देश के अलग—अलग हिस्सों में संघ के स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुट गए हैं।