बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, भारतीय सेलिब्रिटी में कोरोनावायरस होने का पहला मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश ( सौ. दै. भा.): भारतीय सेलिब्रिटी में कोरोनावायरस होने का पहला मामला सामने आया है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।


उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सामने आए कोरोना के 4 नए मामले में उनका केस भी शामिल है। कनिका को लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। वे 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं। यहां एक अपार्टमेंट में रुकीं और ताज होटल में एक पार्टी में शामिल हुईं। इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत सिंह और बहू निहारिका राजे के साथ मौजूद थीं। दुष्यंत भाजपा सांसद हैं। अब स्वास्थ्य विभाग पार्टी में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रहा है। सभी की जांच की जाएगी। अगर उनमें कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्हें अलग रखा जाएगा। इसबीच, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह और पूर्व सांसद जितिन प्रसाद ने भी खुद को आइसोलेट किया है।



लखनऊ प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि जब विदेश से लौटे लोगों की जांच की क्रॉस चेकिंग की गई तो कनिका की थर्मल टेस्टिंग न होने का पता चला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनिका के अपार्टमेंट पहुंचकर उनका सैम्पल लिया। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 


कनिका चार पार्टियों में शामिल हुई है    


पहली पार्टी : कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं। 14 मार्च को उन्होंने चेकइन किया, 16 मार्च को चेकआउट किया। इसी होटल में बाद में हुई एक पार्टी में भी कनिका शामिल हुईं। सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी। इसमें जितिन प्रसाद, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह और उनकी पत्नी, लोकायुक्त संजय मिश्रा जैसे कई हाईप्रोफाइल लोग इस पार्टी में मौजूद थे। इसके बाद शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में कनिका शामिल हुईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।


दूसरी पार्टी : कनिका लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में रहीं और यहां पार्टी दी। इसमें करीब 125 लोग शामिल हुए। 


तीसरी पार्टी : शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में भी एक पार्टी हुई। इसमें भी कनिका मौजूद थीं।


चौथी पार्टी: लोकायुक्त संजय मिश्रा ने लखनऊ की गुलिस्ता कालोनी में रखी थी। 15 मार्च को यह पार्टी होली के जश्न के लिए रखी गई थी।


कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर ने इस बारे में कहा की, कनिका 11 मार्च को लखनऊ आई थीं, और 12 से 14 मार्च के बीच वे तीन से चार अलग-अलग पार्टियों में शामिल हुईं। पिछले 2-3 दिनों से उन्हें बुखार था। तब हमने डॉक्टर से बात की और टेस्ट करवाया। तब पता चला कि कनिका पॉजिटिव हैं। अब पूरे परिवार का टेस्ट होगा। कनिका के एयरपोर्ट से छुपकर निकलने के बयान पर बोले कि यह झूठी खबर है। एयरपोर्ट पर जब स्क्रीनिंग हुई, तब कनिका ठीक थीं


कनिका 13 और 14 मार्च को कानपुर में अपने मामा विपुल टंडन के घर भी रुकी थीं। वे कल्पना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 2 में रहते हैं।