मध्य प्रदेश भोपाल में होने वाले आईफा अवार्ड की तैयारी में सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस भी भोपाल में आई है भोपाल में आईफा अवार्ड की सब तारीखों का एलान करेंगे इस मौके पर खुद सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे


भोपाल. सुपर स्टार सलमान खान (Salman Khan) भोपाल पहुंच गए हैं. उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस (Jacqueline Fernandez) भी आयी हैं. अब से कुछ देर में ये लोग IIFA (IIFA Award 2020) समारोह की तारीख का ऐलान करेंगे. एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों स्टार्स अपनी होटल के लिए रवाना हए, सलमान को देखने बड़ी संख्या में फेन्स स्टेट हैंगर के बाहर जमा थे फैन्स ने उनकी गाड़ी को घेर लिया था. बड़ी मुश्किल से भीड़ को किनारे कर सलमान की गाड़ी रवाना की गयीआईफा समारोह (IIFA Award 2020) इस बार मध्य प्रदेश में हो रहा है. बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीस आज भोपाल में समारोह की तारीखों ऐलान करेंगे. इस मौके पर खुद सीएम कमलनाथ (CM Kamalnath) भी मौजूद रहेंगे. आईफा का पहला टिकट सीएम खरीदेंगे. आईफा समारोह 27 से 29 मार्च के बीच हो सकता है. दो दिन इसके इवेंट्स इंदौर में और एक दिन भोपाल में होंगे।                                                                                                                                         400 से ज्यादा फिल्मी कलाकार करेंगे शिरकत आईफा अवॉर्ड्स समरोह के लिए सोमवार को बड़ी घोषणा होने जा रही है. भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस लेंगे. इसमें सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे सीएम इस कार्यक्रम का पहला टिकट भी खरीदेंगे. आईफा अवार्ड में 400 से ज्यादा फिल्मी कलाकार समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री से 5 हजार से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे. मध्य प्रदेश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग और निवेश को आकर्षित करने के लिहाज से आईफा अवॉर्ड के आयोजन को काफी अहम माना जा रहा है. आयोजन के पीछे सरकार की कोशिश प्रदेश में एंटरटेंमेंट इंडस्टी और टरिज्म को बढ़ावा देना है. आईफा अवॉर्ड समारोह का प्रसारण दनिया के 90 देशों में किया जाएगा जिस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.एमपी को होगा काफी फायदा मध्य प्रदेश में आईफा का आयोजन कई मायनों में खास है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की ब्रांडिंग और निवेश को आकर्षित करने के लिए ये बड़ा आयोजन मददगार साबित होगा. आईफा के जरिए एंटरटेनमेंट और टूरिज्म इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा. मध्य प्रदेश के मख्यमंत्री कमलनाथ इससे पहले खजुराहो फिल्म फेस्टिवल के दौरान ये कह चुके हैं कि सरकार जल्द ही प्रदेश में फिल्म सिटी भी बनाएगी. सरकार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए नई नीति बनाने पर भी विचार कर रही है।                                                                                                      आईफा एक नज़र में.. IIFA अवॉर्ड की शुरुआत पहली बार साल 2000 में हुई थी, तब IIFA का आयोजन लंदन में किया गया था. IIFA का आयोजन आमतौर पर विदेशों में होता रहा है लेकिन बीते साल 2019 में IIFA का आयोजन मुंबई में किया गया था. मध्य प्रदेश में ऐसा . पहली बार होगा जब IIFA का आयोजन होगा.                                                                                                                                                      सीएम की पहल पर प्रदेश को मिली आईफा की मेज़बानी 2019 में आईफा अवार्ड मुंबई में हुआ था लेकिन इस बार सीएम कमलनाथ की पहल पर इसकी मेजबानी का मौका प्रदेश को मिल रहा है. सीएम ने इससे पहले बॉलीवुड की कई हस्तियों से मुलाकात और चर्चा की थी. इसके बाद मिनी मुंबई में इस आयोजन के लिए हरी झंडी मिली है. हालांकि सीएम कमलनाथ चाहते हैं कि राजधानी भोपाल में भी एक दिन का कार्यक्रम हो.                                                                                                                            समारोह में आएंगी नामी हस्तियां आईफा समारोह में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और फिल्म इंडस्ट्री की तमाम नामचीन हस्तियां इस आयोजन का हिस्सा होंगी.                                                                                                        सरकार ने बनाई समिति आईफा अवार्ड समारोह के आयोजन के लिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव एसआर मोहंती की अध्यक्षता में समिति बनायी है. इसमें अपर मुख्य सचिव जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव गृह, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क और सचिव वाणिज्यिक कर को सदस्य बनाया है. साथ ही पूरे आयोजन को लेकर पर्यटन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है. आईफा अवार्ड के आयोजन पर करीब 70 से 80 करोड़ का खर्च होने का अनुमान है. इसमें राज्य सरकार भी सहयोग करेगी. ।                                                                                          आईफा अवार्ड के जरिए एमपी की ब्रांडिंग मध्य प्रदेश को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए सरकार बड़े-छोटे शहरों की ब्रांडिंग का प्रयास कर रही है. आईफा अवार्ड के जरिए सरकार, बॉलीवुड को भी रिझाने की कोशिश में सरकार है. सीएम कमलनाथ प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने और फिल्म प्रोडक्शन के लिए फिल्म पॉलिसी लागू करने की तैयारी में हैं.।