मध्य प्रदेश के इंदौर में सीएम कमलनाथ के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में झंडा फहराने से पहले ही कांग्रेस कार्यालय पर आपस में कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर पहुंचने से पहले  ही कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में झंडा फरहाने से पहले ही कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद हो गया। सड़क पर ही दो कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर आपस में भिड़ गए, दोनों ने एक दूसरे जो थप्पड़ मारे। यह देख वहां सीएम की सुरक्षा के लिए लगे पुलिस अधिकारी दौड़े और दोनों को अलग किया। इसके बाद सीएसपी डीके तिवारी ने चंदू कुंजीर को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। अभी साफ नहीं हो पाया है कि दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद क्यों हुआ था। इसके ही कुछ देर बाद सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, इस दौरान उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद सीएम मंच पर पहुंचे और तिरंगा फहराया।                                                                                                                                                          गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पहली बार बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के बीच इस तरह का विवाद से अंदरुनी गुटबाजी बाहर नजर आने लगी है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर ही पहले देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच जमकर बहस हुई, इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। यह देख वहां खड़े कांग्रेस के अन्य नेता और पुलिस अधिकारी भी उन्हें अलग करने पहुंचे, दोनों को खींचकर अलग किया गया। इसके बाद कुंजीर और उनके समर्थकों को पुलिस ने वहां से बाहर कर दिया।                                     


Popular posts
बंगाल के गरबों की धूम इन्दौर के लोटस पार्क में
Image
श्री सदाशिवराव खंडारे जी शासकीय अधिवक्ता इन्दौर को सर्वसहमति से श्री मांग समाज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
Image
इंदौर। म.प्र. पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
Image
पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना, हमने योजना में नए आयाम जोड़े: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर डॉ हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर काआयोजन रखा गया है।
Image