ठंड में फायदा करता है 'गुड़ और आटे का हलवा'

ठंड में फायदा करता है 'गुड़ और आटे का हलवा'                                     आपने बहुत तरह के हलवे खाए होंगे मगर, गुड़ और आटे का हलवे सबसे अलग होता हैयह घर में ही बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इतना ही नहीं यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इस हलवे को अगर आप सर्दियों के मौसम में खाते हैं तो आप सर्दी और खांसी से बच जाते हैं। वहीं अगर आपको बुखार या खांसी है तब भी आप यह हलवा खा सकती हैं। इस हलवे को बहुत ही कम समय और सामग्री में घर पर ही बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप यह हलवा घर में कैसे बना सकती हैं      सामग्री                        1/4 कप घी, 1 कप आटा, 12 कप गुड़, इलाइची पाउडर, 10-15 रेसे केसर, बादाम, काजू पिस्ता बारीक कटे हुए।                विधि                                                                        सबसे पहले एक पैन लें और उसमें घी गरम करेंअब पैन में आटा डालें और आटे को घी में खूब भूनें। जबतक आटा थोड़ा सुनहरा न हो जाए तब तक उसे भूनें। इससे आटा पैन में चिपकेगा नहीं। इसके बाद 2 कप पानी में कुछ देर के लिए गुड़ को भिगो दें। जब गुड़ पानी में पिघल जाए तो उस पानी को आटे में डालें। इसके बाद मिश्रण में इलाइची पाउडर, केसर डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे तब तक पकाएं जब तक यह मिश्रण थिक न हो जाए। अब हलवे को डाय फटस से गार्निश करें और गरम-गरम खाने के लिए परोसें। आप इस हलवे को 3 से 4 दिन तक फ्रिज में रख कर प्रीहीट करके भी खा सकते हैं।