मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे संघ मुख्यालय

 




 नागपुर संघ कार्यालय पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती 


 




अचानक संघ मुख्यालय पहुंचे मिथुन दा, सरसंघचालक से हुई मुलाकात




 



 



डिजिटल डेस्क, नागपुर। जाने माने अभिनेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती गुरुवार को संघ मुख्यालय पहुंचे। सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत से मुलाकात व रेशमबाग में हेडगेवार स्मृति में कुछ समय बिताने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो गए। सरसंघचालक से अचानक मुलाकात व चर्चा के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पायी है। संघ सूत्र के अनुसार चक्रवर्ती का दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था। कुछ समय से उनकी तबियत ठीक नहीं है। वे यहां आएं तो उनके मुंह पर मास्क लगा था। पुराने परिचितों के माध्यम से उन्होंने सरसंघचालक से मिलने का समय निर्धारित किया। महल स्थित संघ मुख्यालय में आधे घंटे चर्चा के बाद वे रेशमबाग पहुंचे।




 


डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार स्मृति मंदिर के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिन्ह दिया गया। चक्रवर्ती ने हेडगेवार प्रतिमा का अभिवादन किया । साथ ही द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर गुरुजी की समाधि के दर्शन किए।