मध्य प्रदेश /इंदौर सुपर सिटी के कालोनी नजर को गोली मारी

सुपर सिटी के कॉलोनाइजर को गोलियों से भूना | INDORE NEWS








इंदौर। पालिया स्थित अपने दफ्तर में पार्टनर के साथ बैठे कॉलोनाइजर की बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। हातोद पुलिस के मुताबिक मृतक अरविंद (Arvind Parmar) पिता मूलशंकर परमार (Moolshankar parmar) निवासी वेंकटेश नगर (एरोड्रम) इंदौर है।  


अरविंद केंद्रीय सेन समिति का अध्यक्ष भी था। वह अपने ऑफिस में पार्टनर मनोज (Manoj Patel) पिता विक्रम पटेल (Vikram Patel)निवासी ग्राम पालिया के साथ बैठा था। शाम 6.15 बजे बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने पूछा कि अरविंद कौन है। अरविंद ने जैसे ही कहा कि 'मैं हूं', बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें अरविंद की मौत हो गई, जबकि छर्रे लगने से मनोज घायल हो गया। लोग अरविंद को अरबिंदो अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मनोज को भर्ती किया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे पालिया रेलवे स्टेशन की तरफ से होते हुए फरार हो गए।

 

अरविंद पलिया में सुपर सिटी नाम से कॉलोनी काट रहा था। उसमें चार पार्टनर हैं। कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। 




Popular posts
इंदौर। म.प्र. पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
Image
पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना, हमने योजना में नए आयाम जोड़े: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
कोरोना संकटकाल में दिवंगत हो गए व्यक्तियों की श्मशान घाट पर अंत्येष्टि करने वाले सेवा कर्मी का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उनके चरणों को धोकर सम्मान किया गया
मां मातंगी महाविद्या साधना एवं कवच ,जप अघोरी भैरव गौरव गुरुजी मां कामाख्या धाम के आदेश एवं मार्गदर्शन में ही करें आदेश आदेश
Image
आरएसएस का अखण्ड भारत का स्वप्न साकार होने के लक्षण दिखने लगे हैं
Image