इंदौर राबिन हुड आर्मी जो गरीब बच्चों को खाना खिलाती है उनकी भूख मिटाती है

                                                                          लोकल इंदौर ३ अक्टूबर lआर्मी का नाम सुनते ही दुश्मनों के दाँत खट्टे करने वाले वर्दी के कसे हथियारों से लेस फ़ौजियों की फ़ौज की कल्पना उभरती है लेकिन इंदौर में एक ऐसी आर्मी है जो ग़रीबों की भूख मिटाती है। इस आर्मी का नाम है रॉबिन हुड आर्मी।


यह कार्यकर्ताओं का ऐसा संगठन हैं जो भूखे लोगों तक रोजाना भोजन पहुंचा रहा हैं। इसके लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। न ही संगठन के लोग शुल्क जमा करते हैं। रॉबिन हुड आर्मी से जुड़े लोग निस्वार्थ भाव से अपने खर्च पर गरीबों तक खाना पहुंचाते हैं। आर्मी के कार्यकर्ता प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात तक खाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण करते हैं।


रॉबिन हुड आर्मी के अमित त्रिवेदी कहते है कि हम होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में बचा हुआ खाना ले जाकर गरीब बस्तियों और जरूरतमंदो में बांटते हैं। इंदौर में रॉबिन हुड आर्मी द्वारा रोजाना एक से डेढ़ हजार लोगों तक खाना पहुँचाया जाता हैं। अगर पूरे देश की बात करे तो हर हफ्ते तीन से साढ़े तीन लाख लोगों तक रॉबिन हुड आर्मी खाना पहुंचाती है। रॉबिन हुड आर्मी के इंदौर में एक से डेढ़ हजार कार्यकर्ता हैं। यह आर्मी 14 देशों में 140 से ज्यादा शहरों में काम करती है। रॉबिन हुड आर्मी के कार्यकर्ता सुबह 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक काम करती है।