यशवंत सागर का कहर फिर बड़ा पानि लबालब

                                                                                 इंदौर१० सितम्बर .इंदौर में सोमवार रात 11 बजे से शुरू बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी है। रात साढ़े 11 बजे से मंगलवार सुबह 11 बजे तक डेढ़ इंच बारिश रिकार्ड की गई है। इसे मिलाकर पश्चिमी इंदौर यानी एयरपोर्ट, राजबाड़ा, राजेंद्र नगर वाले हिस्से में 38 इंच पानी गिर चुका है। वहीं पूर्वी इंदौर यानी पलासिया, विजय नगर, तिलक नगर, बायपास वाले हिस्से में 40 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर अगले सात दिन थमने वाला नहीं है। धूप भी अगले चार-पांच दिन नहीं निकलने वाली।इधर लगातार बारिश के कारण इंदौर के यशवंत सागर का जलस्तर फिर बढ़ गया है।आज 19.6 फिट तक जलस्तर पहुचने के बाद इस बारिश में छठी बार यशवंत सागर के गेट खोलने पड़े। उल्लेखनीय है कि यशवंत सागर की क्षमता 19 फिट की है।