असम में बनाई जा रही है बांस की पानी पीने वाली बॉटल

बांस से बनी वाटरप्रफ बोतल हो रही है इंटरनेट पर वायरल                                                            प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए सरकार कितने कदम उठा रही है.फिर भी लोग प्लास्टिक की बोतलों से लेकर बैग तक का प्रयोग धड़ल्ले से कर रहे है. प्लास्टिक बंद करवाने के लिए कई तरह के जागरूकता आंदोलन भी चलाए जा रहे है कि जिसमें लोगों को सेहत और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी ईको-फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मेक इन इंडिया पहल ने भी देश की अर्थव्यवस्था को बहत कुछ दिया है और इस बार असम के एक उद्यमी द्वारा किया गया एक नवाचार इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. विश्वनाथ चाराली गुवाहाटी के धतिमान बोरा ने बांस की बोतलों का आविष्कार किया है जो 100 प्रतिशत रिसाव प्रफ हैं और हमारे दैनिक जीवन से प्लास्टिक की बोतलों के उपयोग को कम करने की दिशा में एक नया कदम है. उद्यमी धृतिमान बोरा ने बांस की पानी की बोतलों का आविष्कार करने में अपनी जिंदगी के 17 साल लगा दिए. बांस से बनी ये बोतल पूरी तरह लीक-प्रफ हैं. यह बोतलें बाज़ारों में आने के कछ ही समय में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चर्चा का विषय बन गई है.                                                                                        वॉटरप्रूफ हैं ये बोतलें                                                            वॉटरप्रूफ यह पूरी तरह से जैविक हैं और टिकाऊ बांस भालुका (बंबूसा बालकोआ) से साथ बनी हैं. ये 100 प्रतिशत वाटर प्रूफ होती है जो पानी की वजह से खराब नहीं होती. इन बोतलों की बाहरी परत को वाटरप्रूफ ऑयल पॉलिश से पॉलिश किया जाता है. यह बोतलें चिलचिलाती गर्मियों के दौरान भी पानी को ठंडा रखती है.                                                     कितना समय लगता है                                                        इसकी एक बोतल को बनाने में करीब 3-4 घंटे लगते है. क्योकि बांस की कटिंग से लेकर पॉलिशिंग सूखने तक ही 3 घंटे लग जाते है.                                                              इन बोतलों की कीमत                                                      अब यह बांस की बोतलें ऑनलाइन भी उपलब्ध है. जिसमें आपको छोटे से लेकर बड़े आकर तक हर प्रकार की बोतल मिल जाएगी. इसकी मार्केट कीमत 400 से लेकर 600 रुपये है. 


Popular posts
आरएसएस का अखण्ड भारत का स्वप्न साकार होने के लक्षण दिखने लगे हैं
Image
श्री सदाशिवराव खंडारे जी शासकीय अधिवक्ता इन्दौर को सर्वसहमति से श्री मांग समाज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
Image
पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना, हमने योजना में नए आयाम जोड़े: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
इंदौर। म.प्र. पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
Image
कोरोना संकटकाल में दिवंगत हो गए व्यक्तियों की श्मशान घाट पर अंत्येष्टि करने वाले सेवा कर्मी का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उनके चरणों को धोकर सम्मान किया गया