अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म पानीपत का हिस्सा


फिल्मी दुनिया : अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा 'पानीपत' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिवराव भाऊ के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त और कृति सनोन भी मुख्य भूमिका में हैं। अर्जुन कपूर इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के हिसाब से अपने शरीर को ढालने के लिए काफी वर्कआउट कर रहे हैं।


बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म पानीपत का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे है



अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्म से लोग पानीपत की लड़ाई के बारे में जान सकेंगे। इस फिल्म का हिस्सा होने पर वह सच में बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आशुतोष दूसरी तरह के फिल्ममेकर हैं। वह बहुत जल्दी चीजों को पकड़ते हैं। आशुतोष एक ऐसे कहानीकार हैं जो बड़े पर पैमाने पर कहानियों को लेते हैं और लोगों के सामने बड़े पर्दे पर लाते हैं। 'पानीपत' 06 दिसंबर को रिलीज होगी।


 


Popular posts
इंदौर। म.प्र. पत्रकारिता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
Image
पूर्व सरकार ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना, हमने योजना में नए आयाम जोड़े: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Image
कोरोना संकटकाल में दिवंगत हो गए व्यक्तियों की श्मशान घाट पर अंत्येष्टि करने वाले सेवा कर्मी का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा उनके चरणों को धोकर सम्मान किया गया
आरएसएस का अखण्ड भारत का स्वप्न साकार होने के लक्षण दिखने लगे हैं
Image
मां मातंगी महाविद्या साधना एवं कवच ,जप अघोरी भैरव गौरव गुरुजी मां कामाख्या धाम के आदेश एवं मार्गदर्शन में ही करें आदेश आदेश
Image